SBI Green Rupee TD Scheme: एसबीआई की नई स्कीम की पूरी जानकारी यहाँ देखें

Published On: August 5, 2025
Follow Us

एसबीआई बैंक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक नई विशेष प्रकार की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना को शुरू किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसको एसबीआई ग्रीन रूपी टर्म डिपॉजिट स्कीम के नाम से जाना जाता है।

दरअसल भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की गई है कि इस योजना को शुरू करने के पीछे उद्देश्य है कि पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए पैसा जमा करना और साथ में उस राशि को निवेश करना। तो ऐसे में अगर आपको भी इस योजना का हिस्सा बनने में रुचि है तो आपको बढ़िया ब्याज मिल सकता है।

Haryana Viklang Pension Yojana
लेकिन इसके लिए आपको एसबीआई ग्रीन रूपी टर्म डिपॉजिट स्कीम के बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना में आप कितने रुपए से निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा हम इस योजना से जुड़ी हुई आपको अन्य जानकारी भी देंगे जो आपकी निवेश की योजना के लिए फायदेमंद हो सकती है।

SBI Green Rupee TD Scheme
भारतीय स्टेट बैंक ने निवेशकों के लिए एक बहुत ही बढ़िया योजना निकाली है जिसका नाम है ग्रीन रूपी टीडी स्कीम। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसी योजना है जिसमें आपको निवेश करने का मौका मिलता है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी किया जाता है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस निवेश वाली योजना के माध्यम से आप सबको निवेश करने पर काफी बड़ा फायदा हो सकता है। यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि आप एसबीआई ग्रीन रूपी टीडी स्कीम योजना में मात्र 1,000 रूपए से निवेश करना आरंभ कर सकते हैं।

Antyoday Aahaar Yojana Haryana
लेकिन अगर कोई व्यक्ति यह चाहता है कि वह इस योजना में और ज्यादा पैसे जमा करे, तो ऐसे में वह यह भी कर सकता है। दरअसल एसबीआई कि इस निवेश वाली योजना में यह अवसर दिया जाता है कि निवेशक अपनी इच्छा अनुसार पैसे भी निवेश कर सकते हैं।

एसबीआई ग्रीन रुपी टीडी स्कीम में निकासी का समय
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक की इस विशेष प्रकार की एफडी वाली योजना में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आप इस योजना में बैंक द्वारा निर्धारित किए गए दिन तक पैसा जमा कर सकते हैं। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि आप 1111, 1777 और 2222 दिन के लिए अपने पैसे को जमा कर सकते हैं।

इसके साथ ही हम आपको बता दें कि यदि कोई निवेशक इस योजना में अपनी धनराशि निवेश करता है और इसे किसी वजह से पैसों की आवश्यकता पड़ जाती है तो तब ऐसी स्थिति में समय से पूर्व पैसे निकाले जा सकते हैं।

PM Yashasvi Scholarship Yojana
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि अगर आप सीधे तौर पर अपनी राशि को निकालना नहीं चाहते तो ऐसी स्थिति में आप लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि आपकी जमा की गई धनराशि पर जो भी ब्याज आपको प्राप्त होगा इस पर आपको टीडीएस देना पड़ सकता है।

एसबीआई ग्रीन रुपी टीडी स्कीम के लिए ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक की ग्रीन रुपी टीडी स्कीम में अगर आप अपने पैसे को जमा करते हैं तो ऐसे में आपको ब्याज भी मिलता है। लेकिन हम आपको बता दें कि यह ब्याज आपकी समय अवधि के मुताबिक मिलता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि यदि आप 1111 दिन के लिए अपनी राशि को जमा करते हैं तो तब आपको इस पर 6.65% वार्षिक ब्याज दिया जाएगा।

लेकिन अगर बुजुर्ग व्यक्ति इस योजना में निवेश करते हैं तो ऐसे में इनको 7.15% ब्याज का फायदा होता है। इसके साथ ही 2222 अवधि के लिए यदि निवेश किया जाए तो तब सामान्य निवेशकों को 6.40% ब्याज प्राप्त होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस पर 7.4% ब्याज हासिल होगा।

इसी प्रकार से 1777 दिन के लिए अगर कोई व्यक्ति इस योजना में निवेश करता है तो तब 6.65% सामान्य नागरिकों को और वरिष्ठ लोगों को 7.15 फीसद ब्याज मिलेगा। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो वृद्ध नागरिकों के लिए यह योजना विशेष तौर से फायदेमंद है।

एसबीआई ग्रीन रुपी टीडी स्कीम के तहत फिक्स्ड ब्याज का फायदा
अगर आप चाहते हैं कि आप एसबीआई ग्रीन रूपी टीडी स्कीम के तहत 90,293 रुपए का फिक्स्ड ब्याज प्राप्त करें तो ऐसे में आपको इसके लिए अपनी सही योजना बनानी पड़ेगी। तो यहां आपको हम बता दें कि सर्वप्रथम आपको 1111 दिन तक के लिए अपने चार लाख रुपए जमा करने होंगे। इस तरह से आपको इस पर 6.65% स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से ब्याज मिलेगा।

तो देखा जाए तो यह लाभ 90,293 रुपए का हो जाएगा। तो इस प्रकार से एसबीआई ग्रीन रुपी टीडी स्कीम जब परिपक्व हो जाएगी तो तब आपको पूरी धनराशि यानी कि 4,90,293 रुपए प्राप्त होंगे। इस प्रकार से इस योजना के तहत आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment