अक्सर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव होता रहता है ऐसे में जिन्होंने भी एलपीजी गैस कनेक्शन लिया हुआ है और घरेलू गैस सिलेंडर को उपयोग में ले रहे है वह सभी चल रही कीमत पर गैस सिलेंडर को प्राप्त कर सकते हैं और वर्तमान में कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर की कीमत कम हो गई है जिसकी वजह से नागरिकों को गैस सिलेंडर खरीदने पर सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कम कीमत पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा।
ऐसे में सस्ते गैस सिलेंडर का फायदा सभी घरेलू गैस सिलेंडर वाले नागरिक जल्दी से जल्दी उठा सकते हैं। जो भी अभी गैस सिलेंडर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए तो अभी गैस सिलेंडर को खरीदना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा।क्योंकि अभी कम कीमत पर गैस सिलेंडर मिलने की वजह से पैसों की बचत होगी। गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव झारखंड राज्य के अंतर्गत हुआ है।
पूरे देश में ही गैस उपभोक्ताओं ने एलपीजी गैस कनेक्शन लिया हुआ है और समय-समय पर गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं लेकिन सभी को यह गैस सिलेंडर अलग-अलग कीमत पर मिल रहा है इसी बीच झारखंड राज्य में राज्य के अनेक जिलों में गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली सा बदलाव किया गया है। जिसकी वजह से पहले की तुलना में अब गैस सिलेंडर खरीदने पर गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा। लेकिन फिर से बदलाव किसी भी समय हो सकता है।
ऐसे में सभी नागरिकों को जल्दी ही जानकारी जानकर गैस सिलेंडर खरीदना है या नहीं इसे लेकर निर्णय लेना होगा। झारखंड राज्य में जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिलों में 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रूपये चल रही है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के अन्य जिलों में इससे लगभग ₹20 की ज्यादा राशि में गैस सिलेंडर मिल रहा है और यहां अन्य की तुलना में ₹20 सस्ता गैस सिलेंडर है।
अलग-अलग शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
चाईबासा जिले में 14.2 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 902 रूपये है। वहीं रांची के कुछ बड़े शहर तथा जिलों में जिनमें धनबाद गढ़वा देवघर गिरिडीह शामिल है यहां पर गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रूपये है। जो भी नागरिक गैस सिलेंडर को खरीदना चाहते हैं उन्हें जिले या शहर के अंतर्गत जितनी कीमत पर गैस सिलेंडर मिल रहा है उतनी ही कीमत पर गैस सिलेंडर को खरीदना होगा। अन्य शहर के जो नागरिक है वह अपने शहर की जानकारी को भी जरूर जाने।
एक तरफ जहां राज्य के कुछ जिलों तथा शहरों में गैस सिलेंडर सस्ता मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ जिलों में उससे ज्यादा राशि में भी गैस सिलेंडर मिल रहा है जिसमें सबसे ज्यादा राशि पर रामगढ़ हजारीबाग तथा कोडरमा में है इन जिलों में गैस सिलेंडर की कीमत हाल ही में 912 रूपये तक पहुंच गई है। और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह झारखंड में सबसे ज्यादा गैस सिलेंडर की कीमत मानी जा रही है।
आगे गैस सिलेंडर की कीमत में होगा बदलाव
गैस सिलेंडर की कीमत में अक्सर छोटे-मोटे बदलाव किए जाते हैं लेकिन काफी समय से बड़ा बदलाव गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं किया गया है जिसे देखते हुए तथा अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों विदेशी मुद्रा विनियम दर इन सभी के अंतर्गत बदलाव होने पर आगे गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव हो सकता है।
LPG Gas Cylinder Price: सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, सभी राज्यों के नए रेट जारी
By kusharai
Published On: August 7, 2025







