आज के समय में फिक्स्ड इनकम में पैसा लगाने वाले लोगों के बीच एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, जब से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें कम कर दी हैं, तब से लोग पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (POTD) स्कीम की ओर बढ़ने लगे हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की खास बात ये है कि इसमें सरकार की गारंटी रिर्टन मिलने के साथ-साथ
की तुलना में अधिक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. इसी वजह से अब लोग पारंपरिक बैंक FD की जगह इस स्कीम को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर मान रहे हैं.
कई निवेशकों को लगता है कि इसमें न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि अच्छा रिटर्न भी मिल जाता है. यही वजह है कि निवेश की सोच अब धीरे-धीरे बदल रही है और लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स को भी गंभीरता से देखने लगे हैं.
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जिसमें आपका पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह स्कीम बिल्कुल फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम करती है, जहां आप 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए पैसा जमा कर सकते हैं.
इस स्कीम में आपको करीब 6.9% से 7.5% तक का ब्याज मिलता है, जो कि कई बड़े बैंकों की FD से ज्यादा है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आपका पैसा सरकार की गारंटी के तहत सुरक्षित रहता है, जिससे आपको रिटर्न को लेकर कोई चिंता नहीं रहती. अगर आप बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके निवेश पोर्टफोलियो में जरूर शामिल होनी चाहिए. खासकर ऐसे समय में जब बैंकों की एफडी की ब्याज दरें कम हो रही हैं,
कितने साल के लिए कर सकते हैं निवेश?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम आज के समय में फिक्स्ड इनकम चाहने वालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गई है. इस स्कीम में आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार अलग-अलग अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं जैसे 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए.
इस स्कीम में ब्याज दरें भी तय और आकर्षक हैं. अगर आप 1 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 6.9% सालाना ब्याज मिलेगा. 2 साल और 3 साल के निवेश पर 7% और 7.1% ब्याज मिलता है। वहीं, अगर आप 5 साल के लिए पैसा लगाते हैं तो आपको 7.5% तक का सालाना ब्याज मिलेगा.
यह स्कीम इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि इसे सरकार की तरफ से गारंटी मिली होती है. यानी जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते और तय रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित भी हो और साथ ही टैक्स बचत भी कराए, तो बैंक एफडी की जगह पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो लॉन्ग टर्म में तय रिटर्न चाहते हैं और साथ ही इनकम टैक्स में भी राहत पाना चाहते हैं.
धारा 80C के तहत टैक्स छूट
इस स्कीम में आप जो पैसा निवेश करते हैं, उस पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. ये वही फायदा है जो टैक्स-सेविंग बैंक एफडी में भी मिलता है। यानी न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकेंगे.
हालांकि, इस स्कीम से मिलने वाली ब्याज आय टैक्स के दायरे में आती है, लेकिन सुरक्षा और स्थिरता के मामले में यह स्कीम ग्रामीण और शहरी, दोनों ही तरह के निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. अगर आप बिना किसी रिस्क के निवेश करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट ऑफिस स्कीम आपके लिए एक भरोसेमंद रास्ता बन सकती है.







